हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) चार प्रतिशत बढ़ाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

सीएम ने कहा कि केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने भी दिवाली से पहले डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को एक जुलाई, 2023 से बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। इस फैसले से हरियाणा में लगभग 3.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। बता दें कि, सीएम मनोहर लाल अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर यहां मीडिया को संबोधित कर रहे थे।