जम्मू कश्मीर: राजौरी जिले में भारी बर्फबारी, जम्मू में बारिश के बाद तापमान में गिरावट

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बीती रात बर्फबारी हुई, तो वहीं जम्मू के इलाकों में भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

राजौरी जिले में गुरुवार को हुई बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर बर्फबारी की वजह से रास्ते को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।

पहाड़, सड़कें, घर समेत कई हिस्से बर्फ की परतों से ढक गए हैं। देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस जबकि कटरा में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।