Monday, March 2, 2026
Home Current News Jammu Kashmir: डोडा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी सेना की गाड़ी,...

Jammu Kashmir: डोडा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 10 जवानों का बलिदान

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। भदेरवाह के खानी टॉप इलाके में सेना का एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 10 जवानो का बलिदान हो गया, जबकि 7 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की पुष्टि सेना के अधिकारियों ने की है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे की खबर मिलते ही सेना, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। दुर्गम पहाड़ी इलाका और खराब मौसम रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौती बना रहा, इसके बावजूद राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया।

सेना के वाहन में कई जवान थे सवार

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय सेना के वाहन में कई जवान सवार थे। वाहन के खाई में गिरते ही जवानों को गंभीर चोटें आईं। चार जवानों की हालत इतनी नाजुक थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनका बलिदान हो गया।

घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से ले जाया गया

घायल जवानों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर ले जाया गया। फिलहाल सभी घायल जवानों का सैन्य अस्पताल में इलाज जारी है।

सेना ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।