Saturday, March 7, 2026
Home Current News भारत-पाक में बढ़ते तनाव के बीच जालंधर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,...

भारत-पाक में बढ़ते तनाव के बीच जालंधर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की खास अपील 

Advertisement

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। जहां एक ओर अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है वहीं राज्यों की पुलिस भी अलर्ट दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में जालंधर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला साथ ही लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की है।

जालंधर छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सुनील सोल और सीईओ ओमपाल सिंह ने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति इलाके में घूमता नजर आए या फिर कोई भी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।

साथ ही सीईओ ओमपाल सिंह ने कहा कि मकान या फिर दुकान में कोई भी नया किराएदार रखते हैं तो पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं और यदि किसी ने ऐसा नहीं किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।