Saturday, March 7, 2026
Home Current News जालंधर में आज भी रहेगा वकीलों का नो वर्किंग डे, एडवोकेट प्रोटेक्शन...

जालंधर में आज भी रहेगा वकीलों का नो वर्किंग डे, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लाने की मांग

Advertisement

जालंधर में बार एसोसिएशन ने पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाते हुए आज भी कोर्ट में नो वर्क डे का एलान किया है, सोमवार को देर शाम तक हुई वकीलों की मीटिंग में आज भी नो वर्किंग डे का फैसला लिया गया।

बता दें, पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाते हुए वकीलों ने सोमवार को कोर्ट में सारा कामकाज ठप रखा, साथ ही एसोसिएशन ने सभी वकीलों, न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक विभागों से सहयोग करने की अपील की।

वहीं, बार काउंसिल ने रेजोल्यूशन पास किया है कि जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।