HomeBreaking Newsजालंधर में होली पर सुरक्षा के मद्देनजर GRP का सर्च अभियान तेज,...

जालंधर में होली पर सुरक्षा के मद्देनजर GRP का सर्च अभियान तेज, रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई पुलिसकर्मियों की संख्या

होली के त्योहार को लेकर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ और संभावित आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई तथा संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

SP गुरविंदर ढिल्लों ने क्या कहा ?

GRP के SP गुरविंदर ढिल्लों ने बताया कि सामान्य दिनों में भी रूटीन चेकिंग जारी रहती है, लेकिन त्योहारों के मद्देनज़र अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिटी स्टेशन के बाद जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर भी इसी प्रकार का विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। 

उनके अनुसार, त्योहारों के समय यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हो जाता है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व चोरी, तस्करी या अन्य वारदातों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं।

बढ़ाई गई पुलिस बल की संख्या

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक दो शिफ्टों में कुल 100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं-50 जवान सुबह और 50 जवान शाम की पाली में ड्यूटी निभा रहे हैं। स्टेशन परिसर में लगातार गश्त की जा रही है और CCTV कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि ट्रेनों के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी की कोशिशें भी सामने आती रहती हैं, इसलिए इस दिशा में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

नशे के खिलाफ मुहीम भी तेज

नशे के खिलाफ कार्रवाई के तहत इस वर्ष अब तक NDPS एक्ट के अंतर्गत 20 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में 96 किलो चूरा पोस्त, 98 किलो गांजा और 8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसके अलावा हथियारों से जुड़े छह मामलों में एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और चार कमानीदार चाकू जब्त किए गए हैं।

पिछले वर्ष भी GRP ने 77 NDPS मामले दर्ज कर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ और हथियार बरामद किए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होली के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था आगे भी सख्त रखी जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि यात्री सुरक्षित और निर्भय होकर अपनी यात्रा कर सकें।

यह भी पढ़ें : बुआ के बेटे की शादी में ईशा अंबानी के हार पर टिकी सबकी निगाहें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments