Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsJalandhar Crime: पूर्व पार्षद की पत्नी की घर में हुई मौत, मायके...

Jalandhar Crime: पूर्व पार्षद की पत्नी की घर में हुई मौत, मायके वालों ने दामाद पर ये लगाया आरोप, 8 महीने पहले ही हुई थी शादी

जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 30 में मंगलवार देर रात कैंटोनमेंट बोर्ड की पूर्व पार्षद जॉली अटवाल की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 28 वर्षीय सुनैना की शादी आठ महीने पहले जॉली से हुई थी। सुनैना की मौत की सूचना मिलने पर उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मां ने दामाद पर लगाया आरोप

मृतका की मां का आरोप है कि उसके दामाद ने उसकी बेटी की हत्या की और फिर आत्महत्या की झूठी कहानी गढ़ दी। उन्होंने कैंट थाने की पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। सुनैना की मां वंदना ने थाने में रोते हुए कहा कि उसकी बेटी की शादी आठ महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही जॉली उसे परेशान करता था। दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। उसने दोनों को बैठाकर समझाया भी था।

पड़ोसियों ने दी मौत की जानकारी

बुधवार दोपहर जॉली के पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। इसके बाद जब वे सुनैना के ससुराल पहुंचे तो वहां के लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि उसने फांसी लगा ली है और उसका शव अस्पताल में है। इसके बाद वंदना ने आरोप लगाया कि जोली ने सुनैना की हत्या की है और बाद में आत्महत्या की झूठी कहानी गढ़ी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments