JALANDHAR BY POLL: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान आज करेंगे चुनाव प्रचार

जालंधर उपचुनाव के लिए सभी पार्ट्रीयों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में आज जालंधर में आम आदमी पार्टी की चुनावी रैली होगी. इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे. ये चुनावी रैली जालंधर के साईंदास स्कूल में होगी.

वहीं जालंधर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे बड़े नेता शामिल है.

आपको बता दें कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में मतदान 10 मई को होगा वही, मतगणना 13 मई को होगी. इस चुनाव में भाजपा ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल को अपना उम्मीदवार बनया है वहीं आम आदमी पार्टी से सुशील रिंकू और कांग्रेस से कमलजीत कौर उम्मीदवार होंगी.