Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsSGPC चुनाव में जगीर कौर होंगी प्रधान पद की उम्मीदवार, अकाली दल...

SGPC चुनाव में जगीर कौर होंगी प्रधान पद की उम्मीदवार, अकाली दल सुधार लहर की बैठक में हुआ फैसला 

शिरोमणी अकाली दल सुधार लहर ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) चुनाव और बीते दिन हुए श्री अकाल तख्त साहिब में फेरबदल की चर्चा को लेकर अहम बैठक की जिसमें शिरोमणी अकाली दल सुधार लहर ने एसजीपीसी चुनाव के लिए बीबी जागीर कौर को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।

इस बैठक में बीबी जागीर कौर, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, गुरप्रताप सिंह वडाला समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे वहीं बैठक के बाद शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीबी जागीर कौर ने कहा कि हमने कुछ समय पहले शिरोमणि अकाली दल सुधार आंदोलन शुरू किया था, जिसका असर देखने को मिल रहा है और यह भलाई के लिए शुरू किया गया था साथ ही इसे आगे भी जारी रखना होगा।

बीबी जागीर कौर ने खुद को उम्मीदवार घोषित करने के लिए सभी को धन्यवाद करते हुए कहा कि अगर वह यह चुनाव जीत जाती हैं तो एसजीपीसी को वैसे ही चलाएंगी जैसे एसजीपीसी को चलाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments