Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में सांस लेना मुश्किल, मुंडका इलाके में AQI 1200 के पास

दिल्ली में सांस लेना मुश्किल, मुंडका इलाके में AQI 1200 के पास

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक रूप ले चुका है। दो दिन से तेज हवाएं चलने के बावजूद एयर क्वालिटी इंडेक्स 1200 के करीब पहुंच गया है। सबसे ज्यादा एक्यूआई मुंडका इलाके में दर्ज किया गया। सोमवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 746 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी है कि वे जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

दिल्ली में वायु प्रदूषण को देखते हुए सीएक्यूएम के आदेश पर ग्रैप-4 प्रतिबंध लागू किए गए हैं। कुल मिलाकर दिल्ली में एक्यूआई का स्तर जानलेवा हो चुका है। तमाम कोशिशों के बावजूद इसमें कोई सुधार नहीं हो रहा है।

आंकड़ों से जानिए दिल्ली की हालत कितनी खराब है?

सोमवार सुबह सबसे अधिक AQI दिल्ली के मुंडका में 1185, जहांगीरपुरी में 1040, LIC कॉलोनी में 890, न्यू सरूप नगर में 861, डीआईटी में 854, सत्यवती कॉलेज में 829, पंजाबी बाग और आरके पुरम में 811, भलस्वा डेयरी में 798, उत्तर नगर में 793, हरि नगर में 783, जनकपुरी में 774, हस्तसाल में 771, अशोक विहार में 770, आनंद विहार में 763, द्वारका में 761, मॉडल टाउन में 749, वजीरपुर में 746, अरविंद मार्ग में 739, मदर डेयरी में 736, बाली नगर में 731, पश्चिम विहार में 731, दीपाली में 729, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 725, नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया में 721 और आनंद पर्वत में 725 दर्ज किया गया। 703. भारतीय मौसम विभाग ने कहा, “सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तापमान सामान्य से अधिक

रविवार को दिल्ली में अपेक्षाकृत ठंड महसूस की गई और पारा गिरकर 27.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस मौसम से 3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह 8.30 बजे कोहरे के कारण सफदरजंग में दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments