भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो का शनिवार को EOS-09 मिशन सफल नहीं हो सका, मिशन लॉन्च होने के बाद तीसरे चरण के दौरान तकनीकी गड़बड़ी देखी गई, जिससे मिशन अधूरा रह गया।
इस बात की जानकारी खुद ISRO प्रमुख वी. नारायणन ने दी, इसरो प्रमुख ने बताया कि सैटेलाइट के लॉन्च का पहला और दूसरा चरण सामान्य रहा लेकिन तीसरे चरण को पूरा नहीं किया जा सका और खामी की वजह से ये मिशन सफल नहीं रहा।

