HomeBreaking Newsइजरायल का ईरान पर हवाई हमला, तेहरान में सुनाई दी कई जगहों...

इजरायल का ईरान पर हवाई हमला, तेहरान में सुनाई दी कई जगहों पर धमाके की आवाज

इजरायल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खुली सैन्य कार्रवाई में बदलता नजर आ रहा है। शनिवार सुबह इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान पर अचानक हमला शुरू कर दिया। ईरान की राजधानी तेहरान से कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबर है, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया है।

IDF ने जारी किया अलर्ट

हमले से पहले इजरायल ने अपने नागरिकों के लिए राष्ट्रीय चेतावनी जारी की थी। IDF ने लोगों से सुरक्षित स्थानों और शेल्टर के पास रहने की अपील की। सेना की ओर से कहा गया कि यह अलर्ट संभावित मिसाइल हमलों की आशंका को देखते हुए जारी किया गया है। IDF ने अपने बयान में कहा कि “यह जनता को इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एक प्रोएक्टिव चेतावनी है।” इस बयान से साफ है कि इजरायल को ईरान की जवाबी कार्रवाई का अंदेशा है।

तेहरान के कई इलाकों में मिसाइल से हमला

जानकारी के अनुसार, तेहरान के यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोम्हौरी क्षेत्र में कई मिसाइलें गिरी हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में धमाकों और धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इन वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। राजधानी में हमलों के बाद अफरातफरी का माहौल है। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। प्रशासन की ओर से अभी तक हताहतों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है।

क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका

विश्लेषकों का मानना है कि यह हमला मध्य-पूर्व में तनाव को और भड़का सकता है। यदि ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई होती है, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल दोनों देशों की ओर से स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Watch Video

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments