Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsइजराइल ने दोबारा ईरान पर शुरू की एयरस्ट्राइक, राजधानी तेहरान में...

इजराइल ने दोबारा ईरान पर शुरू की एयरस्ट्राइक, राजधानी तेहरान में सुनी गई धमाकों की आवाज

इजराइल ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर एयरस्ट्राइक की. इजराइली फाइटर जेट्स ने शुक्रवार देर रात दोबारा ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया. इजराइली हमलों में अब तक 78 लोग मारे गए हैं और 350 से ज्यादा लोग घायल हैं. जवाब में ईरान ने 150 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागीं. इनमें से 6 मिसाइलें तेल अवीव में गिरी, जिसमें 1 महिला की मौत हो गई. वहीं, 63 लोग घायल हो गए.

इजराइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाने का दावा किया गया है. हमले से पहले इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया था. इजराइल ने एक दिन पहले शुक्रवार सुबह 5:30 बजे ईरानी परमाणु ठिकानों और कई मिलिट्री स्टेशन को निशाना बनाया था. इस हमले में 6 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा कमांडर्स मारे गए थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments