HomeBreaking Newsइजरायली हमले में ईरानी सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत, IDF का बड़ा...

इजरायली हमले में ईरानी सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत, IDF का बड़ा दावा!

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच इजरायल ने बड़ा दावा किया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने कहा कि ईरानी सुरक्षा रणनीति के प्रमुख और देश के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी इजरायली हमलों में मारे गए हैं। हालांकि लारीजानी के कार्यालय ने इस दावे को लेकर संकेत दिया है कि जल्द ही उनका वीडियो संदेश जारी किया जाएगा, जिससे स्थिति साफ हो सकेगी।

इजरायल ने हमले में मौत का किया दावा

इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने मंगलवार को कहा कि हालिया हमलों के बाद ईरानी नेतृत्व और कमजोर हो गया है। उनके मुताबिक इजरायली हमलों में अली लारीजानी की मौत हो गई है। इजरायल का कहना है कि संघर्ष के शुरुआती दिनों में ही ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई भी मारे जा चुके हैं, जबकि उनके उत्तराधिकारी मुज्तबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में बताए जा रहे हैं। इजरायल के दावे के बाद लारीजानी के कार्यालय ने कहा कि जल्द ही उनका वीडियो संदेश प्रसारित किया जाएगा। इससे संकेत मिलता है कि इजरायल के दावों पर अभी भी संदेह बना हुआ है फिलहाल इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

प्रभावशाली नेता थे लारीजानी

रिपोर्टों के अनुसार, मुज्तबा खामेनेई की स्थिति को लेकर अनिश्चितता के कारण अली लारीजानी ईरान के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता बन गए थे। वह अंतरिम परिषद के साथ मिलकर संकट के दौर में देश के प्रशासन और सुरक्षा रणनीति को संभाल रहे थे।

अमेरिका ने रखा था 10 मिलियन डॉलर का इनाम

अली लारीजानी पहले अमेरिका के साथ ईरान की परमाणु वार्ताओं का नेतृत्व भी कर चुके थे और उन्हें अयातुल्ला खामेनेई का करीबी सहयोगी माना जाता था। उन्हें आखिरी बार 13 मार्च को तेहरान में एक रैली के दौरान देखा गया था, जहां ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन भी मौजूद थे। उसी दिन अमेरिका ने लारीजानी समेत कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के बारे में जानकारी देने वाले को 10 मिलियन डॉलर करीब 92 करोड़ रुपये तक का इनाम देने की घोषणा की थी।

Read More

गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल, बिरयानी की हड्डियां नदी में फेंकने पर 14 युवक गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments