ईरान: भूकंप ने मचाई तबाही, 7 लोगों की मौत, लगभग 400 घायल

ईरान के अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके कारण 7 लोगों की मौत हो गई तो वहीं लगभग 400 लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 नापी गई। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि खोय शहर में कई इमारतें गिर गई हैं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

ईरानी समाचार एजेंसी के अनुसार भूकंप के झटके काफी तेज थे और ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के कई इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप की वजह से आस पास के इलाके के भी लोग दहशत में है। भूकंप से काफी नुकसान होने की सूचना मिल रही है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की संभावना है। राहत बचाव कार्य अभी भी जारी जारी है घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।