Delhi Weather Report: कहीं धूप कहीं छाया, आज ठंडी हवा के साथ बारिश होने की संभावना

राजधानी दिल्ली में कभी ठंडी हवा चलती है तो कभी तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास होता है। शनिवार को भी ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ाई हालांकि धूप ने थोड़ी राहत जरूर दिलाई। शनिवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने (Meteorological Department) रविवार को बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में बारिश होने की संभावना है तो वहीं उनके अनुसार भारत के उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में तेज हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक नीचे गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 11 डिग्री के बीच रहेगा।