HomeBreaking Newsईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर किया ड्रोन अटैक, एक भारतीय समेत चार...

ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर किया ड्रोन अटैक, एक भारतीय समेत चार लोग घायल

मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच दुबई में बड़ा हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के आसपास दो ड्रोन गिरने की घटना हुई है। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। घायलों में दो घाना के नागरिक, एक बांग्लादेशी और एक भारतीय बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज कराया जा रहा है।

हाई अलर्ट पर सिक्योरिटी एजेंसियां

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि ये ड्रोन ईरान से आए थे या किसी अन्य कारण से दुर्घटनाग्रस्त हुए। हालांकि क्षेत्र में जारी सैन्य तनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने पिछले कुछ घंटों में कई ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट किया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बावजूद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन सामान्य है और फिलहाल किसी बड़े व्यवधान की सूचना नहीं है।

खाड़ी देशों पर बढ़े हमले

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब ईरान ने खाड़ी देशों संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, बहरीन और कुवैत पर जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। हाल ही में अबू धाबी के रुवैस रिफाइनरी पर हुए ड्रोन हमले में आग लगने की घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद उस प्लांट को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी 2026 को युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हालांकि UAE और अन्य देशों के एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

घटना के बाद भारत सरकार ने UAE में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दुबई और अबू धाबी में रहने वाले भारतीयों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। अगर किसी भारतीय नागरिक को मदद की जरूरत हो तो वह भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकता है

  • दुबई – +971-4-3971222

  • अबू धाबी – +971-2-4492700

Read More

19 मार्च से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, क्यों 13 महीनों का होगा साल 2026 ? जानें वजह…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments