HomeBreaking Newsकतर के विशाल LNG प्लांट पर ईरान का हमला, एक साथ दागी...

कतर के विशाल LNG प्लांट पर ईरान का हमला, एक साथ दागी कई मिसाइलें

Qatar LNG plant: कतर के रस लाफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी प्लांट पर मिसाइल हमले के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी चिंता पैदा हो गई है। कतर अधिकारियों के मुताबिक, देर रात हुए हमले में चार मिसाइलों को रोक लिया गया, लेकिन एक मिसाइल ने औद्योगिक क्षेत्र को निशाना बनाया, जिससे नुकसान हुआ।

हमले से पहले खाली कराया गया प्लांट 

यह औद्योगिक शहर वैश्विक एलएनजी आपूर्ति का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा देता रहा है, हालांकि इस महीने की शुरुआत में ही उत्पादन बाधित हो गया था। कतर एनर्जी ने बताया कि हमले से पहले प्लांट को खाली करा लिया गया था और सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, हमले के बाद लगी आग पर काबू पा लिया गया है।

विदेश मंत्रालय ने हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया 

कतर के विदेश मंत्रालय ने इस हमले को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए इसे क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा करार दिया। इसके जवाब में कतर ने ईरान के सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दे दिया।

हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ा 

इससे पहले, ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था, जिसके चलते टैंकर यातायात प्रभावित हुआ और रस लाफान प्लांट का संचालन रुक गया। ड्रोन हमले के बाद उत्पादन बंद कर दिया गया था और कंपनी ने फोर्स मेज्योर घोषित कर दी थी, जिससे वैश्विक एलएनजी बाजार में अस्थिरता बढ़ गई।

एशिया और यूरोप में देखा गया असर 

इस संकट का असर खासतौर पर एशिया और यूरोप में देखा जा रहा है, जहां बिजली उत्पादन के लिए आयातित गैस पर निर्भरता अधिक है। ताजा हमलों ने यह आशंका बढ़ा दी है कि भले ही Strait of Hormuz दोबारा खुल जाए, आपूर्ति सामान्य होने में समय लग सकता है।

 हबशान गैस प्लांट भी किया गया बंद 

हमले के कुछ घंटों बाद अबू धाबी में स्थित हबशान गैस प्लांट को भी बंद करना पड़ा, क्योंकि हमले के मलबे से वहां नुकसान पहुंचा। इसके अलावा, सऊदी अरब ने भी अपने पूर्वी क्षेत्र में एक गैस सुविधा पर ड्रोन हमले को विफल करने की पुष्टि की, जबकि रियाद के पास मिसाइल का मलबा गिरने की खबर है।

ऊर्जा बाजार पर देखा गया असर 

ऊर्जा बाजार पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। हमलों के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत में करीब 8 प्रतिशत की तेजी आई और यह 111.90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थिति में और तनाव बढ़ने पर कीमतों में और उछाल आ सकता है। लगभग 295 वर्ग किलोमीटर में फैला रस लाफान इंडस्ट्रियल सिटी एलएनजी प्रोसेसिंग के साथ-साथ गैस-टू-लिक्विड प्लांट, स्टोरेज सुविधाएं और रिफाइनरी का प्रमुख केंद्र है। इस पर हमला क्षेत्र में बढ़ती शत्रुता और ऊर्जा ढांचे पर बढ़ते खतरों का संकेत माना जा रहा है।

Read More:

सोशल मीडिया क्रिएटर्स की हुई चांदी! मेटा ने लॉन्च किया ‘क्रिएटर फास्ट ट्रैक’ प्रोग्राम, हर महीने लाखों की कमाई

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments