Homeअंतर्राष्ट्रीय#IranWarदुबई में Oracle दफ्तर पर मिसाइल लेकर टूट पड़ा ईरान, छंटनी के...

दुबई में Oracle दफ्तर पर मिसाइल लेकर टूट पड़ा ईरान, छंटनी के बाद US कंपनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

अमेरिकी आईटी कंपनी Oracle Corporation के दुबई स्थित दफ्तर पर मिसाइल हमला होने की खबर सामने आई है। दुबई अधिकारियों के अनुसार यह हमला दुबई इंटरनेट सिटी में स्थित कंपनी की बिल्डिंग के सामने वाले हिस्से पर हुआ। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि इमारत को कुछ नुकसान पहुंचा है।

ईरान पर हमले का आरोप

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए पुष्टि की कि यह हमला ड्रोन और मिसाइल के जरिए किया गया। अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे Iran का हाथ है। गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात अमेरिका का करीबी सहयोगी है और यहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी मौजूद हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

 

हाल ही में बड़ी छंटनी से चर्चा में कंपनी

यह वही कंपनी है जिसने हाल ही में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है। वैश्विक स्तर पर करीब 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया, जिनमें से लगभग 12,000 कर्मचारी भारत के थे। भारत में करीब 30,000 लोगों को रोजगार देने वाली Oracle ने इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

कर्मचारियों को ईमेल से मिली सूचना

प्रभावित कर्मचारियों के अनुसार, कंपनी ने ईमेल के जरिए बताया कि संगठनात्मक बदलावों के कारण कई पद खत्म किए जा रहे हैं। एक साल से अधिक समय तक काम कर चुके कर्मचारियों को 15 दिन का अतिरिक्त वेतन देने की बात कही गई है। इसके साथ ही नोटिस पीरियड का भुगतान, छुट्टियों का पैसा और पात्रता के अनुसार ग्रेच्युटी देने का भी प्रावधान रखा गया है।

स्वैच्छिक इस्तीफे पर अतिरिक्त लाभ

कंपनी ने स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों को दो महीने का अतिरिक्त वेतन देने का प्रस्ताव भी दिया है। वहीं, पूर्व कर्मचारी मेरुगु श्रीधर के मुताबिक अमेरिका में लागू कड़े श्रम कानूनों के कारण वहां भारतीय कर्मचारियों पर छंटनी का ज्यादा असर पड़ा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पिछले साल लंबे कार्य घंटों का विरोध करने पर नौकरी से निकाला गया था।

बढ़ते तनाव के बीच नई चुनौती

दुबई में हुए इस हमले ने पहले से ही छंटनी के कारण चर्चा में चल रही Oracle के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा चिंताओं के बीच अब कंपनी के संचालन और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments