Home#IPL2026IPL 2026 सेकेंड फेज का शेड्यूल जारी: 13 अप्रैल से 24 मई...

IPL 2026 सेकेंड फेज का शेड्यूल जारी: 13 अप्रैल से 24 मई तक 50 मैच, RCB को मिला नया होमग्राउंड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सेकेंड फेज का शेड्यूल अब आधिकारिक तौर पर जारी हो गया है। IPL कमेटी ने शाम 6 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जानकारी साझा की। इस बार सेकेंड फेज में 13 अप्रैल से 24 मई तक कुल 50 मैच 12 विभिन्न वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिनमें 8 डबल हेडर शामिल हैं।

सेकेंड फेज का शेड्यूल जारी

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रायपुर को अपना दूसरा होमग्राउंड बनाया है और टीम यहां 2 मैच खेलेगी। पहले फेज में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक 20 मैच होने हैं। प्लेऑफ का शेड्यूल अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस बार लीग स्टेज में कुल 70 मैच होंगे, जबकि प्लेऑफ में 4 मुकाबले होंगे।

IPL इतिहास की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार 23 अप्रैल को मुंबई में आमने-सामने होंगी और फिर 2 मई को चेन्नई में भी भिड़ेंगी।

RCB का दूसरा होमग्राउंड रायपुर

10 टीमों में से प्रत्येक टीम अपने होमग्राउंड पर 7 और विपक्षी टीम के होमग्राउंड पर 7 मैच खेलेगी। राजस्थान रॉयल्स, RCB और पंजाब किंग्स ने दो-दो होमग्राउंड चुने हैं। राजस्थान के शुरुआती 3 होम मैच गुवाहाटी में होंगे और 4 मैच जयपुर में खेले जाएंगे। RCB का दूसरा होमग्राउंड रायपुर है, जबकि पंजाब का मुल्लांपुर।

 

सेकेंड फेज (13 अप्रैल – 24 मई 2026)

 कुल मैच: 50

नए और दूसरे होमग्राउंड्स:

  • RCB – रायपुर (2 मैच)

  • राजस्थान रॉयल्स – गुवाहाटी और जयपुर

  •  पंजाब किंग्स – मुल्लांपुर

  • प्रमुख मुकाबले:

23 अप्रैल: MI बनाम CSK, मुंबई
23 अप्रैल: SRH बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद
2 मई: MI बनाम CSK, चेन्नई

IPL 2026 के वेन्यू में बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर, मुल्लांपुर और गुवाहाटी शामिल हैं। लीग स्टेज के 70 मैच इन वेन्यू पर खेले जाएंगे, जबकि प्लेऑफ के 4 मैचों की तारीखों की घोषणा बाद में होगी।

New Trophy:

READ MORE: IPL 2026 से पहले विराट कोहली की फॉर्म ने लगाई आग, 19 गेंद में बनाए 45 रन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments