Thursday, March 5, 2026
Home Current News INLD राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने की बैठक, हिसार जोन के पदाधिकारियों...

INLD राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने की बैठक, हिसार जोन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Advertisement

फतेहाबाद पहुंचे अभय सिंह चौटाला ने हिसार जोन के अधिकारियों के साथ बैठक की। हिसार एयरपोर्ट को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। PM को उद्घाटन से पहले लुटेरों को सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि PM मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है, इसलिए उन्हें विकास और कर्ज मुक्त प्रदेश के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

“हिसार एयरपोर्ट निर्माण में हुआ घोटाला” : इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के नाम पर 180 करोड़ रुपये के काम पर 1800 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। PM को इसकी जांच करानी चाहिए और दोषियों को सजा देनी चाहिए। अभय चौटाला शुक्रवार को फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में हिसार जोन की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक पर कहा कि भाजपा हर वर्ग को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। यह विधेयक भी इसी का हिस्सा है।

“वो भाषा सीएम पर शोभा नहीं देती” : विधानसभा में विपक्ष के नेता के सवाल पर उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों मिले हुए हैं। CM ने सदन में विपक्ष के नेता का मजाक उड़ाकर पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि चौटाला सरकार के समय प्रदेश का बजट सरप्लस था, अब सरकार को ब्याज चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। लोग अब जागरूक हो रहे हैं और समझने लगे हैं कि गलत व्यक्ति को चुनने से क्या नुकसान होता है।