Monday, March 2, 2026
Home Current News LPG Cylinder Price: बजट से पहले महंगाई का झटका, 19 किलो LPG...

LPG Cylinder Price: बजट से पहले महंगाई का झटका, 19 किलो LPG सिलेंडर महंगा

Advertisement

आज 1 फरवरी 2026 है। इसी दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट 2026 पेश करने वाली हैं। बजट से पहले ही आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 49 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इससे पहले जनवरी 2026 में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 111 रुपये बढ़ाए गए थे। हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हर महीने होती है कीमतों की समीक्षा

सरकारी तेल विपणन कंपनियां- IOC, HPCL और BPCL- हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। बीते साल नवंबर और दिसंबर में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में क्रमशः 5 और 10 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन नए साल की शुरुआत में फिर से कीमतें बढ़ा दी गई हैं।

दिल्ली में कितना हुआ दाम?

इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 1740.50 रुपये का हो गया है, जो पहले 1691.50 रुपये था। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये पर स्थिर बनी हुई है। यही दर BPCL और HPCL भी लागू कर रही हैं।

अन्य महानगरों में नए रेट

कोलकाता: 1844.50 रुपये

मुंबई: 1692.00 रुपये

चेन्नई: 1899.50 रुपये

पिछले साल कैसी रही कीमतों की चाल

हालांकि जनवरी और फरवरी 2026 में दाम बढ़े हैं, लेकिन पिछले साल के अंत में कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था। दिसंबर 2025 में दिल्ली में इसकी कीमत 1580.50 रुपये थी। उससे पहले लगातार कई महीनों तक इसके दाम घटते रहे थे।बजट से ठीक पहले बढ़ी यह कीमत होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ा सकती है, जिसका असर आने वाले दिनों में आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।