Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsभारत के दुश्मन हो जाएं सावधान! PM मोदी ने Army Day पर...

भारत के दुश्मन हो जाएं सावधान! PM मोदी ने Army Day पर नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत

PM नरेंद्र मोदी ने आज सेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना डॉकयार्ड में तीन युद्धपोतों को समर्पित किया। ये तीन युद्धपोत हैं- INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाग्शीर। ये तीनों युद्धपोत भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करने में काफी उपयोगी साबित होंगे। इस दौरान PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत की समुद्री विरासत नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए बहुत बड़ा दिन है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

PM मोदी ने कहा कि देश में पहली बार एक विध्वंसक, एक फ्रिगेट और एक पनडुब्बी को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। सबसे गर्व की बात यह है कि ये तीनों युद्धपोत मेड इन इंडिया हैं। यह देश की आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना को नई ताकत और विजन दिया था। आज उनकी पावन धरती पर हम 21वीं सदी की नौसेना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं।

21वीं सदी की नौसेना को मजबूत करने का अभियान

PM मोदी ने कहा कि आज भारत की समुद्री विरासत नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि आज छत्रपति शिवाजी महाराज की इस पावन धरती पर 21वीं सदी की नौसेना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

जल, थल और नभ को सुरक्षित करने का अभियान

PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरी दुनिया और खासकर ग्लोबल साउथ में भारत को एक भरोसेमंद और जिम्मेदार मित्र के रूप में देखा जाता है। भारत एक ऐसा देश है जो विस्तारवाद नहीं, बल्कि विकासवाद में विश्वास करता है।

उन्होंने कहा कि यह देश की प्राथमिकताओं में से एक है कि 21वीं सदी के भारत की सैन्य क्षमता भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो। जल हो, थल हो, नभ हो, गहरा समुद्र हो या अनंत अंतरिक्ष, भारत हर जगह अपने हितों की रक्षा कर रहा है। लगातार सुधार किए जा रहे हैं।

बहादुर नौसेना ने हजारों लोगों की जान बचाई

उन्होंने कहा कि आज भारत पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाला देश बनकर उभरा है। पिछले कुछ महीनों में हमारी नौसेना ने हजारों लोगों की जान बचाई है और लाखों डॉलर के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्गो को सुरक्षित किया है। इससे दुनिया भर में भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है। देश के हर कोने तक विकास पहुंच रहा है। इस दौरान उन्होंने NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल में लिए गए बड़े फैसलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल एक महत्वपूर्ण मिशन के साथ शुरू हुआ है। देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तेज गति से नीतियां बनाई गई हैं। देश के हर कोने और हर क्षेत्र में तेज गति से विकास पहुंच रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments