Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsभारतीय टीम पहले अंडर-17 फुटबॉल मैत्री मैच में इंडोनेशिया से 1-3 से...

भारतीय टीम पहले अंडर-17 फुटबॉल मैत्री मैच में इंडोनेशिया से 1-3 से हारी

लेविस जांगमिनलुन के दूसरे हाफ में किये गये गोल के बावजूद भारतीय टीम को रविवार को जियानयार में अंडर-17 फुटबॉल के पहले मैच में इंडोनेशिया से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

इंडोनेशिया की ओर से इवांड्रा फ्लोरास्टा (14वें मिनट), फंडी अहमद (50वें मिनट) और मिर्जा फिरजातुल्लाह (62वें मिनट) ने गोल किए।

दोनों टीम मंगलवार को इसी मैदान पर फिर से भिड़ेंगी।

इश्फाक अहमद की कोचिंग वाली यह टीम भूटान में होने वाली सैफ अंडर-17 चैम्पियनशिप और थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारी के लिए ये दो मैत्री मैच खेल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments