केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी निर्देशों में संशोधन करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को अगले आदेश तक अटारी-वाघा सीमा से देश छोड़ने की अनुमति दी है। पहले निर्धारित 30 अप्रैल की अंतिम तिथि को आंशिक रूप से हटाकर यह राहत प्रदान की गई, जिससे वैध दस्तावेज वाले पाकिस्तानी नागरिक अब भी भारत से प्रस्थान कर सकेंगे।
बता दें की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक की मौत के बाद 24-26 अप्रैल के बीच विभिन्न वीजा श्रेणियों (सार्क, मेडिकल) के लिए अलग-अलग समयसीमा तय की गई थी, जिसे अब एकीकृत कर दिया गया है।
गौरतलब हो कि भारत सरकार के इस पहले से पिछले 6 दिनों में सात सौ से अधिक पाकिस्तानी नागरिक (55 राजनयिक सहित) पहले ही वापस जा चुके हैं, जबकि शेष को नए आदेश के तहत राहत मिली है।
