Thursday, March 5, 2026
Home Current News अमृतसर में भारतीय सेना ने दिखाया डेमो, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के...

अमृतसर में भारतीय सेना ने दिखाया डेमो, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर मंसूबे को किया नाकाम

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना ने पंजाब में अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब को निशाना बनाने की कोशिश की थी, पाक आर्मी जब 3 दिन तक आर्मी कैंट और एयरबेस को टारगेट नहीं कर पाई तो श्री हरमंदिर साहिब की तरफ मिसाइलें दागने लगी।

हालांकि सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने उनकी मिसाइलों को आसमान में ही न्यूट्रलाइज कर विफल कर दिया, इसका डेमो अमृतसर में भारतीय सेना ने दिखाया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आकाश मिसाइल प्रणाली, एल-70 एयर डिफेंस गन समेत भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों से पंजाब के शहरों को बचाया।

इनमें अमृतसर का श्री हरमंदिर साहिब भी शामिल था, इसका खुलासा पंजाब में तैनात सेना के एयर डिफेंडर्स ने किया है, सेना के अधिकारी ने कहा कि नाकाम होने के बाद पाक आर्मी सिविलियंस को टारगेट करने लगी थी।