Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsभारत ने आतंकवाद के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, इन नेताओं ने‘X’पर किया...

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, इन नेताओं ने‘X’पर किया पोस्ट, जय हिंद, हिंद की सेना

भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। सेना ने यह कार्रवाई बुधवार रात को की। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सशस्त्र बलों के इस अदम्य साहस और बहादुरी पर प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ऑपरेशन सिंदूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा- जय हिंद! जय हिंद की सेना!

सीएम योगी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस पर नपी-तुली प्रतिक्रिया दी। रक्षा मंत्री ने लिखा- भारत माता की जय। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय सशस्त्र बलों की इस प्रतिक्रिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- भारत माता की जय!

वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लिखा- जय हिंद! जय भारत! न आतंक हो, न अलगाववाद हो! हमें अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व है।

दूसरी ओर, रक्षा अधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी एयर डिफेंस यूनिट सक्रिय कर दी गई हैं।

क्या बोला पाकिस्तान और अमेरिका?

उधर, पाकिस्तान के डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादी हमलों के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए, जो एक “कायरतापूर्ण हमला” है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पहली टिप्पणी भी पाकिस्तान के अंदर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘ओवल के अंदर जाते ही हमने इसके बारे में सुना। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। अगर आप इसके बारे में सोचें, तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments