Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsभारत ने T20 वर्ल्ड कप में USA को हराकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड,...

भारत ने T20 वर्ल्ड कप में USA को हराकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली को पछाड़ा

भारतीय टीम ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले ग्रुप मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को 29 रनों से हरा दिया। यह मुकाबला 7 फरवरी (शनिवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 161 रन बनाए और USA को 162 रनों का लक्ष्य दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर सिर्फ 132 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की भूमिका सबसे अहम रही। सूर्या ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस मैच के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वे अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 17 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 16 बार यह सम्मान हासिल किया था।

खास बात यह है कि सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 4 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीता है, जिससे वे युवराज सिंह, रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा (3-3 अवॉर्ड) से भी आगे निकल गए हैं।

वहीं भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा जीत का नया रिकॉर्ड भी बना दिया है। भारत ने अब लगातार 9 मैच जीत लिए हैं, जिससे उसने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के लगातार 8-8 जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 2 विकेट झटके। टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप के विकेटों की संख्या अब 29 हो गई है, जो उन्हें टूर्नामेंट के टॉप विकेट लेने वालों में शामिल करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments