HomeBreaking Newsभारत फिर रूस से खरीदेगा 5 नए S-400 डिफेंस सिस्टम, ‘ऑपरेशन सिंदूर’...

भारत फिर रूस से खरीदेगा 5 नए S-400 डिफेंस सिस्टम, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बेहतर प्रदर्शन के बाद लिया फैसला

भारत अपनी वायु सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय जल्द ही भारतीय वायुसेना के उस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए आगे बढ़ा सकता है, जिसके तहत रूस से S-400 ‘सुदर्शन’ एयर डिफेंस सिस्टम के पांच अतिरिक्त स्क्वाड्रन खरीदने की तैयारी है।

यह फैसला पिछले साल हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान S-400 के प्रभावी प्रदर्शन के बाद लिया गया है। भारतीय सेना में इस अत्याधुनिक प्रणाली को ‘सुदर्शन चक्र’ के नाम से जाना जाता है।

पूर्वी और पश्चिमी सीमा पर होगी तैनाती

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, नए S-400 सिस्टम को चीन और पाकिस्तान से सटी पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं पर तैनात किया जाएगा। इससे दो मोर्चों पर भारत की हवाई सुरक्षा क्षमता और सुदृढ़ होगी।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 ने कथित तौर पर 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर दुश्मन के लड़ाकू विमानों और एक निगरानी विमान को निशाना बनाया था। इसके अलावा, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों को भी इंटरसेप्ट किया गया था।

2018 की डील और मौजूदा स्थिति

भारत और रूस के बीच 2018 में S-400 सिस्टम के पांच स्क्वाड्रन खरीदने का समझौता हुआ था। इनमें से तीन स्क्वाड्रन भारतीय वायुसेना में शामिल होकर ऑपरेशनल हो चुके हैं, जबकि बाकी दो की आपूर्ति प्रक्रिया जारी है।

अब अतिरिक्त पांच स्क्वाड्रन की खरीद से भारत के पास कुल संख्या दोगुनी हो सकती है, जिससे मल्टी-लेयर एयर डिफेंस कवरेज संभव होगी।

क्या है S-400 सिस्टम?

रूस द्वारा विकसित S-400 दुनिया के सबसे उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम में गिना जाता है। 2007 में लॉन्च हुए इस सिस्टम की एक स्क्वाड्रन में लगभग 256 मिसाइलें होती हैं।

यह फाइटर जेट, ड्रोन, क्रूज मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल और यहां तक कि स्टेल्थ विमान को भी निशाना बना सकता है। 400 किलोमीटर तक की रेंज और मल्टी-टारगेट ट्रैकिंग क्षमता इसे आधुनिक युद्ध में एक मजबूत हवाई ढाल बनाती है।

Read More

इस वर्ष ग्रीन होला मोहल्ला मनाया जाएगा, सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध – हरजोत सिंह बैंस

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments