आज देश भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, जानें पंजाब में किस मंत्री ने कहां फहराया तिरंगा

Aug 15, 2024 - 10:34
Aug 15, 2024 - 11:29
 46
आज देश भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, जानें पंजाब में किस मंत्री ने कहां फहराया तिरंगा
आज देश भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, जानें पंजाब में किस मंत्री ने कहां फहराया तिरंगा

आज देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वाजारोहण किया।  

इसके अलावा मोगा में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने ध्वाजारोहण किया। इस मौके पर मोगा जिले के डिप्टी कमिश्नर के अलावा विधायक भी मौजूद रहे। इसके अलावा बच्चों ने पी.टी. शो पेश करके कैबिनेट मंत्री और डिप्टी कमिश्नर मोगा को सम्मानित किया।

उधर, गुरदासपुर में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने झंडा लहराने की रस्म अदा की। यहां के शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह खेल स्टेडियम में करवाए जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने ध्वजारोहण किया। 

वहीं पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने नवांशहर में ध्वाजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवांशहर में देश का राष्ट्रीय ध्वाजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

मानसा में कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़माजरा ने नेहरू मैमोरियल सरकारी कॉलेज के बहुमंतवी खेल स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow