Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent News2026 में किन-किन राज्यों में चुनाव ?

2026 में किन-किन राज्यों में चुनाव ?

साल 2025 में जहां दिल्ली और बिहार के विधानसभा चुनावों ने राजनीतिक हलचल बढ़ाई दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी और बिहार में नीतीश कुमार की कुर्सी बची वहीं 2026 और भी अहम रहेगा। आइए जानते हैं कि भारत में इस वर्ष किस-किस राज्य में चुनाव होने हैं-

पश्चिम बंगाल

वर्तमान में पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी की सरकार है। हालांकि, इनका विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। राज्य में मार्च से मई 2026 के बीच चुनाव होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल में कुल सीटें 294 हैं, 2021 में हुए चुनाव के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 215 सीटें मिली और भाजपा 77 सीटें मिली थीं।

केरल

केरल में पिनाराई विजयन की सरकार है। बता दें कि इनका कार्यकाल 23 मई 2026 को खत्म हो रहा है। राज्य में फिलहाल CPM के नेतृत्व वाला LDF गठबंधन सत्ता में है। केरल में कुल सीटें 140 हैं। 2021 के मे हुए चुनाव के अनुसार LDF 99 सीटें, UDF (कांग्रेस गठबंधन) 41 सीटें और भाजपा को 0 सीटें मिली थीं।

तमिलनाडु

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन हैं। इनका कार्यकाल 10 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। इनकी पार्टी का नाम द्रमुक (DMK) सरकार सत्ता में है। तमिलनाडु में कुल 234 सीटें हैं, 2021 में हुए चुनाव के मुताबिक DMK गठबंधन को 159 सीटें मिली थीं, जिसमें अकेले DMK पार्टी ने 133 सीटें हासिल की थीं।

असम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा है। इनका कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त होगा। फिलहाल राज्य में BJP गठबंधन (NDA) सत्ता में है। असम में 126 सीटे हैं और 2021 में हुए चुनाव के अनुसार भाजपा गठबंधन को 75 सीटें मिली थीं, जिसमें भाजपा को अकेले 60 सीटें और सहयोगी 15 सीटें हासिल की थीं।

पुडुचेरी

पुडुचेरी के वर्तमान में मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी हैं। उन्होंने 7 मई, 2021 को चौथी बार शपथ ली थी और वह ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) के नेता हैं। इनका कार्यकाल 15 जून 2026 तक है। पुडुचेरी में कुल 30 सीटे हैं और 2021 में हुए चुनाव के अनुसार AINRC ने 10 सीटें हासिल की थी, भाजपा ने 6 सीटें और द्रमुक को 6 सीटें मिली थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments