Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsविदेश दौरे पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, पाकिस्तान को किया बेनकाब

विदेश दौरे पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, पाकिस्तान को किया बेनकाब

पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर है. इसी कड़ी में सुप्रिया सुले की अगुवाई में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इथियोपिया पहुंचा.

यहां प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय राजदूतावास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का समर्थन पूरी दुनिया ने देख लिया है. भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियो को पाकिस्तान में सैन्य सम्मान दिया गया. पाकिस्तान की ये सभी गतिविधियां ये साबित करने के लिए काफी हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments