इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए ODL (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ODL प्रोग्राम के लिए आवेदन ignouadmission.samarth.edu.in और ऑनलाइन कोर्स के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर किया जा सकता है।
जून TEE 2026 के लिए असाइनमेंट डेट बढ़ी
IGNOU ने जून 2026 टर्म एंड एग्जाम (TEE) के लिए असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा दी है। अब छात्र 30 अप्रैल 2026 तक अपने असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। यह फैसला ODL और ऑनलाइन प्रोग्राम्स के साथ GOAL और EVBB कोर्स में दाखिला लेने वाले सभी छात्रों पर लागू होगा।
हार्ड और सॉफ्ट कॉपी दोनों जमा करना जरूरी
यूनिवर्सिटी के अनुसार, छात्रों को अपने असाइनमेंट की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों जमा करनी होंगी। हार्ड कॉपी संबंधित स्टडी सेंटर पर जमा करनी होगी, जबकि सॉफ्ट कॉपी निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
सबमिशन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं
IGNOU ने स्पष्ट किया है कि असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्रों को पहले की तरह ही निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
छात्रों को समय पर सबमिशन की सलाह
यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने असाइनमेंट जमा करें। साथ ही, किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित कोर्स पोर्टल पर नजर बनाए रखें। IGNOU ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह बढ़ाई गई समय सीमा अंतिम है। इसके बाद असाइनमेंट जमा करने की तारीख में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा, इसलिए छात्रों को तय समय के भीतर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।