Wednesday, March 4, 2026
Home Current News PM मोदी हमारी मांगें मान लें तो मैं अनशन खत्म कर दूंगा-...

PM मोदी हमारी मांगें मान लें तो मैं अनशन खत्म कर दूंगा- जगजीत डल्लेवाल

Advertisement

खनौरी बॉर्डर पर पिछले 47 दिनों से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पंजाब सरकार को दो टूक सुनाते हुए कहा कि ‘अगर आप चाहते हो कि मैं अनशन खत्म कर दूं तो आप लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर मेरी बात उन तक पहुंचा दो। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री मोदी हमारी मांगें मान लेंगे तो मैं अनशन खत्म कर दूंगा। बता दें कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को कानूनी दर्जा देने समेत अन्य कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

गौरतलब हो कि आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल कीतबीयत लगातार बिगड़ रही है, और डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया है।