Sunday, March 8, 2026
Home Current News मैं जगदीप धनखड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं – PM...

मैं जगदीप धनखड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं – PM मोदी

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति पद समेत कई अहम भूमिकाएं और देश की सेवा करने का अवसर मिला है। उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। बता दें कि जगदीप धनखड़ ने बीते दिन 21 जुलाई को देश के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। आज उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है। बीते दिन मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्होंने अचानक इस्तीफा दे दिया था।