HomeBreaking News'मां एक सरप्राइज देता हूं... और फिर इंजीनियर बेटे ने बहन को...

‘मां एक सरप्राइज देता हूं… और फिर इंजीनियर बेटे ने बहन को चाकू से कई बार घोंपा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में होली के दिन एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक इंजीनियर युवक ने अपनी ही जुड़वां बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने बहन पर 84 बार चाकू से वार किए और बाद में अपनी मां पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी हार्दिक को करीब 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

गुरुग्राम में इंजीनियर थे दोनों भाई-बहन

पुलिस के अनुसार हार्दिक और हिमाशिखा (25) जुड़वां भाई-बहन थे और कुछ समय पहले तक गुरुग्राम में इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे। हिमाशिखा अपनी नौकरी के साथ-साथ एमबीए की पढ़ाई भी कर रही थी, जबकि हार्दिक करीब डेढ़ साल पहले नौकरी छोड़ चुका था और ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताने लगा था।

सोशल मीडिया पर हुई थी युवती से दोस्ती

जांच में सामने आया कि हार्दिक की सोशल मीडिया पर पुणे की एक मुस्लिम युवती से दोस्ती हो गई थी और वह उससे शादी करना चाहता था। परिवार के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से हार्दिक के व्यवहार में बदलाव देखा जा रहा था और वह देर रात तक मोबाइल पर ऑनलाइन चैट करता रहता था।

करियर को लेकर हुई बहस

परिजनों के अनुसार हिमाशिखा और उनकी मां नीलिमा अक्सर हार्दिक को करियर पर ध्यान देने और जल्दबाजी में रिश्तों में न पड़ने की सलाह देती थीं। बताया जा रहा है कि 6 मार्च की शाम इसी मुद्दे पर भाई-बहन के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। पुलिस के मुताबिक बहस के दौरान हार्दिक ने रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और अपनी बहन पर हमला कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हिमाशिखा के शरीर पर 84 चाकू के घाव पाए गए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां को भी बनाया निशाना

बहन की हत्या के बाद हार्दिक अपनी मां नीलिमा के ऑफिस पहुंचा, जो एक इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उसने मां से कहा कि घर चलिए, आपके लिए एक सरप्राइज है। घर पहुंचकर जैसे ही नीलिमा ने बेटी को खून से लथपथ देखा, वह चीख उठीं। इसके बाद हार्दिक ने उन पर भी हमला कर दिया। घायल नीलिमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि परिवार की बार-बार की सलाह और दबाव से वह गुस्से और नाराजगी में था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Read More

मिडिल ईस्ट युद्ध का उड़ानों पर असर, अबू धाबी और दोहा जाने वाली कई भारतीय फ्लाइट्स रद्द

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments