HomeCurrent Newsसोना-चांदी में आया तूफानी उछाल, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के...

सोना-चांदी में आया तूफानी उछाल, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताजा भाव…

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार, 10 मार्च को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर के दाम तेजी से ऊपर चढ़ते दिखाई दिए। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1,532 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

सोने ने दिन की शुरुआत 1,61,743 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर की थी, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,299 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:50 बजे एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर लगभग 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,61,831 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। शुरुआती कारोबार के दौरान सोना इसी स्तर के आसपास अपने दिन के उच्चतम स्तर पर भी पहुंच गया।

चांदी में भी जबरदस्त उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा करीब 3.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,75,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा था। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,71,000 रुपये प्रति किलो पर की थी और कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 2,78,339 रुपये तक पहुंच गया।

खुदरा बाजार की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत करीब 2,799 रुपये है। वहीं 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए लगभग 27,990 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव करीब 2,899 रुपये चल रहा है। देखा जाए तो उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा आदि शहरों के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 10 मार्च 2026 को ₹1,56,660 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी का भाव आज ₹2,90,000 प्रति किलोग्राम है।

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

दिल्ली

24 कैरेट: 1,61,820 रुपये

22 कैरेट: 1,48,340 रुपये

18 कैरेट: 1,21,400 रुपये

मुंबई

24 कैरेट: 1,61,670 रुपये

22 कैरेट: 1,48,190 रुपये

18 कैरेट: 1,21,250 रुपये

चेन्नई

24 कैरेट: 1,63,080 रुपये

22 कैरेट: 1,49,490 रुपये

18 कैरेट: 1,29,990 रुपये

कोलकाता

24 कैरेट: 1,63,620 रुपये

22 कैरेट: 1,48,190 रुपये

18 कैरेट: 1,21,250 रुपये

अहमदाबाद

24 कैरेट: 1,61,720 रुपये

22 कैरेट: 1,48,240 रुपये

18 कैरेट: 1,21,300 रुपये

लखनऊ

24 कैरेट: 1,61,820 रुपये

22 कैरेट: 1,48,340 रुपये

18 कैरेट: 1,21,400 रुपये

यह भी पढ़ें :  पुतिन और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, पुतिन ने जंग खत्म करने का रखा प्रस्ताव…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments