Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा में नतीजों से पहले नेता कैसा बिता रहे फुर्सत के पल?

हरियाणा में नतीजों से पहले नेता कैसा बिता रहे फुर्सत के पल?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कई सप्ताह तक चले प्रचार अभियान के बाद मतदान समाप्त होने के बाद राज्य के नेता फुर्सत के पल बिता रहे हैं और अब 8 अक्टूबर को मतगणना का इंतजार कर रहे हैं। कुछ नेता जहां अपनों के साथ समय बिता रहे हैं, वहीं कुछ अन्य बेहतर नतीजों के लिए आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों और पवित्र स्थलों पर जा रहे हैं।

प्रचार के लिहाज से राज्य के नेताओं के लिए यह साल काफी मुश्किल भरा रहा है। पहले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार हुआ और फिर विधानसभा चुनाव में नेताओं ने कई सप्ताह तक प्रचार किया। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार 3 अक्टूबर को समाप्त हो गया और 5 अक्टूबर को मतदान हुआ। शनिवार शाम को मतदान समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर मंदिर में आरती की। भाजपा नेता के साथ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी थे।

हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राष्ट्रीय राजधानी रवाना होने से पहले रविवार शाम को रोहतक स्थित अपने आवास पर समय बिताया। शनिवार से ही समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनसे मिलने आ रहे हैं और कई नेता के साथ सेल्फी लेते नजर आए। सूत्रों ने बताया कि रविवार को कुछ चावल मिल मजदूरों ने भी हुड्डा से मुलाकात की।

अभय चौटाला ने पोते के साथ बिताया दिन
इंडियन नेशनल लोकदल के महासचिव अभय सिंह चौटाला, जो फिर से ऐलनाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं, ने रविवार को अपने पोते उधम सिंह के साथ सिरसा स्थित अपने आवास पर पूरा दिन बिताया। चौटाला ने कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह से बहुत प्रभावित हैं और इसलिए उन्होंने अपने पोते का नाम उनके नाम पर रखा है और चाहते हैं कि वह बड़ा होकर क्रांतिकारी के पदचिन्हों पर चले।

ओपी चौटाला तेजा खेड़ा फार्म में रुके
पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला (89), जिन्होंने अपनी पार्टी के लिए प्रचार भी किया, सिरसा जिले में परिवार के तेजा खेड़ा फार्म में विश्राम किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य कैथल से चुनाव लड़ रहे हैं। रणदीप सुरजेवाला केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments