Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsब्राजील में भीषण सड़क हादसा, बस एक्सीडेंट में 15 लोगों की मौत

ब्राजील में भीषण सड़क हादसा, बस एक्सीडेंट में 15 लोगों की मौत

ब्राजील के उत्तर-पूर्वी राज्य अलागोआस में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्रामीण इलाके में 60 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई। हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई।

मोड़ पर बिगड़ा संतुलन

बताया जा रहा है कि बस चालक मोड़ से गुजरते समय अचानक संतुलन खो बैठा, जिसके बाद बस पलट गई। हादसे के दौरान कुछ यात्री बस से बाहर गिर गए, जबकि कई लोग बस के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई।

घायलों को भेजा गया अस्पताल

स्थानीय प्रशासन ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा किया और फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने वहां 15 लोगों को मृत घोषित किया, जबकि कई घायलों का इलाज अभी जारी है। जानकारी के अनुसार मृतकों में 5 पुरुष, 7 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।

धार्मिक उत्सव से लौट रही थी बस

स्थानीय मीडिया के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस ‘Our Lady of Candelaria’ धार्मिक उत्सव से लौट रही थी। यह उत्सव हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है और इसमें ब्राजील के सेआरा राज्य समेत कई इलाकों से हजारों लोग हिस्सा लेते हैं। अलागोआस एविएशन विभाग के निदेशक कर्नल आंद्रे मदीरो ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि “बस मोड़ पर सड़क से उतरकर पलट गई। कई लोग बाहर गिर गए, जबकि कुछ बस के नीचे फंस गए थे। यह बेहद भयावह और असामान्य दुर्घटना थी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments