Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsराशिफल 26 अक्टूबर 2024: आज इन राशियों पर बरसेगा शनिदेव का आशीर्वाद,...

राशिफल 26 अक्टूबर 2024: आज इन राशियों पर बरसेगा शनिदेव का आशीर्वाद, जानें अपनी लकी राशि

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज धन लाभ के संकेत हैं, विशेषकर व्यापार में आर्थिक फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी की ओर से शक किया जा सकता है, जबकि परिवार का पूरा प्यार मिलेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी रह सकती है। व्यापारी वर्ग को व्यापार से जुड़ी हर बात का ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें और काम पर ध्यान दें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी से बात करते समय अपनी वाणी में संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारियों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। सकारात्मक दृष्टिकोण से व्यापारिक समस्याओं का हल निकलेगा। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपकी वाणी का प्रभाव रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और डाइट पर फोकस करें। जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

पैतृक संपत्ति के मामलों में समाधान मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, कुछ को लाभ तो कुछ को हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

मन में अस्थिरता और अशांति रहेगी। साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो रिश्तों और व्यापार को अलग रखें। कार्यस्थल पर आपकी लीडरशिप से लाभ होगा। सकारात्मक विचारों से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कानूनी मामलों में उलझनें आ सकती हैं। व्यापार में गलत फैसले से बचें। बेरोजगार जातकों के आलस्य से उन्हें नौकरी में दिक्कत हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें, अन्यथा तबीयत बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव के संकेत हैं।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

अपने कर्तव्यों को पूरा करें। व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा और दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर प्रोजेक्ट को सही तरीके से पूरा करें। सेहत को लेकर सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

पिता की सलाह माननी चाहिए। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। कार्यस्थल पर टीम के सहयोग से आपके कार्य की सराहना होगी। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी होगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में तकनीकी ज्ञान और अनुभव के कारण आपकी प्रशंसा होगी। छुपी हुई प्रतिभा सामने आएगी। जीवनसाथी के साथ डिनर की योजना बन सकती है। बुजुर्गों का सम्मान करें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

यात्रा में परेशानी हो सकती है। पार्टनरशिप में निवेश के लिए समय सही नहीं है। वर्कस्पेस पर वेतन कटौती के कारण चिंता बढ़ सकती है और पार्टटाइम जॉब की आवश्यकता पड़ सकती है। कार्य में जल्दबाजी से बचें। वीकेंड पर जीवनसाथी के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की मदद से काम पूरा होगा। व्यापारी पुराने माल की सेल लगाकर स्टॉक खाली करने में सफल होंगे। परिवार के साथ विकेंड पर समय बिताएंगे। आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी की कोई हरकत आपको पसंद आएगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर आप मेहनत से काम करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को खुद को और तराशना होगा। सेहत ठीक रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments