Saturday, March 7, 2026
Home Current News श्री बाबा बागेश्वर धाम में आज से शुरू हो रही है ‘हिंदू...

श्री बाबा बागेश्वर धाम में आज से शुरू हो रही है ‘हिंदू एकता पदयात्रा’, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे अगुवाई 

Advertisement

श्री बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज से ‘हिंदू एकता पदयात्रा’ की शुरुआत की है। यह पदयात्रा बागेश्वर धाम (छतरपुर, मध्य प्रदेश) से प्रारंभ होकर ओरछा (मध्य प्रदेश) तक जाएगी। इसका उद्देश्य हिंदू समाज में एकता और जागरूकता का संदेश फैलाना है।

इस यात्रा में बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के दौरान धार्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

ओरछा, जो रामराज सरकार के लिए प्रसिद्ध है, हिंदू धार्मिक महत्व का स्थल है, और इस यात्रा का वहां समापन होने का विशेष धार्मिक महत्व भी है।
गौरतलब हो कि इस यात्रा से पहले लाखों लोगों ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ नारे भी लगाए।