असम विधानसभा चुनाव(Assam Election) 2026 के लिए हाल ही में हुए ओपिनियन पोल में एनडीए सरकार को जनता का मजबूत समर्थन दिखाई दे रहा है। पोल में जब लोगों से पूछा गया कि वे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार के प्रदर्शन से कितने संतुष्ट हैं, तो 47% ने इसे “अच्छा” बताया, 16% ने “सामान्य”, 29% ने “खराब” और 8% ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
हिमंत बिश्व शर्मा CM फेस में आगे
मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पसंद पर किए गए ओपिनियन पोल में भी हिमंत बिस्वा सरमा ने बढ़त बनाई है। असम की 48% जनता ने उन्हें फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना पसंद किया। वहीं, कांग्रेस के गौरव गोगोई को 38% लोग ही समर्थन दे रहे हैं। इसके अलावा, बदरूद्दीन अजमल और अखिल गोगोई को दो-दो प्रतिशत मत मिले।
कैसी है असम में चुनाव की स्थिति ?
असम विधानसभा की कुल 126 सीटों में बीजेपी 89, एजीपी 26 और बीपीएफ 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, इंडिया गठबंधन में कांग्रेस 100 सीटों पर, राजीरो दल 11 और गठबंधन के अन्य सहयोगी 15 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा AIUDF 11 और TMC 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है।
असम में मतदान 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में सभी 126 सीटों पर होगा। मतगणना और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। इस ओपिनियन पोल से साफ दिख रहा है कि वर्तमान एनडीए सरकार को जनता का विश्वास बरकरार है और हिमंत बिश्व शर्मा CM फेस में मजबूत स्थिति में हैं।