Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsहिमाचल में बादल फटने और फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, कुदरत के...

हिमाचल में बादल फटने और फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, कुदरत के कहर से हिल गया हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 11 स्थानों पर बादल फटे। 20 मकानों को नुकसान होने के साथ 15 पशुशालाओं को नुकसान हुआ है। प्रदेश में वर्षा के बाद 406 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा प्रदेश में 1515 ट्रांसफार्मर खराब हैं जबकि लगभग 171 पेयजल योजनाओं को नुकसान हुआ है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक वर्षा मंडी जिले के संधोल में 223.6 मिलीलीटर हुई। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आई है। कांगड़ा में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान धौलाकुआं में 31.5 जबकि ऊना में 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। ऊना के साथ लगते बसाल गांव में स्थित स्वां नदी में मछली पकड़ने गए पांच प्रवासी जलस्तर बढ़ने से बीच में फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों व गृहरक्षकों ने करीब सवा दो घंटे बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सोलन शहर के कोटलानाला में मंगलवार दोपहर बाद एक निर्माणाधीन भवन के साथ पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण वहां काम पर लगे मजदूर बाल-बाल बच गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments