Himachal Day 2023:15 अप्रैल को काजा में होगा आयोजन

हिमाचल प्रदेश दिवस का आयोजन इस साल लाहौल स्पिति जिला के काजा में होगा . मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य स्तरीय इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे. वहीं विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चम्बा जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे.

हिमाचल दिवस के कार्यक्रम में अलग-अलग मंत्री अलग-अलग जगहों पर शामिल होंगे. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सिरमौर के नाहन में शामिल होंगे, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ धनी राम शांडिल हमीरपूर

कृषि मंत्री चंद्र कुमार कांगड़ा के धर्मशाला, उधोग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ऊना , राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बिलासपुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिमला, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह सोलन, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मण्डी में हिमाचल दिवस की अध्यक्षता करेंगे.

हिमाचल का इतिहास


15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश चीफ़ कमिश्नर के राज्यों के रूप में अस्तित्व में आया था. 1 जुलाई 1954 को बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में शामिल हुआ. 1 जुलाई 1956 में हिमाचल केंद्रशासित प्रदेश बना.

1 नवंबर 1966 को कांगड़ा और पंजाब के अन्य पहाड़ी इलाकों को हिमाचल में मिला दिया गया, लेकिन इसका स्वरूप केंद्रशासित प्रदेश का ही रहा. भारतीय संसद द्वारा दिसंबर 1970 को हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम पास किया गया और फिर हिमाचल 25 जनवरी 1971 को नये राज्य के रूप में अस्तित्व में आया.