हिमाचल CM सुक्खू दिल्ली AIIMS पहुंचे, IGMC शिमला में चल रहा था इलाज

हिमाचल के मुख्यमंत्री आज दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) अस्पताल पहुंचें। सुखविंदर सिंह सुक्खू का अब दिल्ली के एम्स से ही इलाज चलेगा।

बता दें कि पेट में दर्द की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहां 6 डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही थी।

इलाज के दौरान की गई जांच में सुखविंदर सुक्खू के पेट में इन्फेक्शन की जानकारी सामने आई है जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के एम्स भेज दिया गया है अब उनका आगे का उपचार यहीं से चलेगा।