पंजाब: ‘AAP’ ब्लॉक अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह, CM मान भी होंगे शामिल

लुधियाना में आम आदमी पार्टी के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक अध्यक्षों को पद की गोपनीयता की शपथ दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विशेष रूप से शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के इस कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।