लुधियाना में पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने देश के पहले हाईवे-शहरी संगठित पार्किंग पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। ये प्रोजेक्ट नेशनल हाईवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड की ओर से विकसित किया जा रहा है।

मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि ये प्रोजेक्ट शहर की लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की कमी और सड़क किनारे अव्यवस्था को काफी हद तक कम करेगा, साथ ही उन्होंने कहा कि रोजाना आने-जाने वालों, व्यापारियों और निवासियों को सुरक्षित और संगठित पार्किंग सुविधा मिलेगी।
![]()
मंत्री संजीव अरोड़ा ने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से ट्रैफिक अनुशासन सुधरेगा और सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी, साथ ही उन्होंने कहा कि ये मॉडल भविष्य में पंजाब के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा।


