Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को कुचला, चालक गिरफ्तार

दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को कुचला, चालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी में एक तेज रफ्तार कार ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बाद में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने बताया कि काम पर जा रहे व्यक्ति को आश्रम क्षेत्र में भोगल फ्लाईओवर के पास कार ने कुचल दिया।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक प्रदीप गौतम (45) अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गौतम नोएडा का रहने वाला है और उसके खिलाफ ‘हिट एंड रन’ (वाहन से टक्कर मारकर भाग जाना) का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी राजेश के रूप में हुई है।’’ वह जोर बाग इलाके में माली का काम करता था।

इस बीच मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि कार चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और उसने पीछे से राजेश को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments