Friday, March 6, 2026
Home Current News दिल्ली में तेज बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, बारिश के...

दिल्ली में तेज बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, बारिश के बाद दिल्ली की सड़कें बनी तालाब

Advertisement

दिल्ली में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, बारिश से लोगों को गर्मी से निजात तो मिला है, लेकिन जगह जगह जलभराव से लोगों की परेशानियों को भी बढ़ा दिया है। तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया है।

दिल्ली के प्रगति मैदान, पंचकुइया रोड, बुराड़ी में बारिश के बाद कई जगहों पर पानी भर गया, सड़कों पर पानी भरने से रफ्तार पर ब्रेक लग गई, मौसम विभाग ने भी रुक रुककर बारिश होने की चेतावनी जारी की है।