Friday, March 6, 2026
Home Current News दिल्ली- NCR झमाझम बारिश के आसार, हिमाचल में अलर्ट जारी

दिल्ली- NCR झमाझम बारिश के आसार, हिमाचल में अलर्ट जारी

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में उमस गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों को खुशखबरी सुनाई है। IMD के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उत्तर प्रदेश के कई पश्चिमी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, राज्य के उत्तरी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुमाऊं जिले में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में बारिश की संभावना है। बात करें गढ़वाल क्षेत्र की तो टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश हो सकती है।c